उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Spread the love

रूद्रप्रयाग । आज दिनाँक 25 सितंबर 2024 को कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड रोड पर एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु सवार थे जो श्री केदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन से से 13 लोगों (12 वयस्क, 01 बच्चा) को रेस्क्यू किया गया। एक व्यक्ति लापता है जिसकी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *