उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

मासूम को बिछड़ो से मिलाकर दून पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां

Spread the love

*घर के बाहर के खेलते-खेलते गायब हो गई थी 02 वर्षीय मासूम बालिका*

*चंडीगढ़ से अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था परिवार*

*बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिवारजनों ने किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

*कोतवाली डालनवाला*

आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को समय लगभग 17.00 बजे चौकी आराघर पर एक व्यक्ति द्वारा आकर बताया कि वह लोग चंडीगढ़ से देहरादून आए हुए थे तथा आज दोपहर 02 बजे से उनकी बेटी उम्र 02 वर्ष जो नई बस्ती के पास खेलते हुए गुम हो गयी तथा मिल नहीं रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी आराघर पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से मालूमात एवं पूछताछ तथा खोजबीन की गई।
साथ ही कंट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के विषय में सूचनाएं आस-पास के थानों में सर्कुलेट की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को एक बच्ची के बलवीर रोड पुल के पास अकेले घूमने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उक्त बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिवारजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *