उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा पुल के पास नदी किनारे से शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद

Spread the love

रूद्रप्रयाग। आज दिनांक 28 अगस्त 2024 को पुलिस थाना अगस्तमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा पुल के पास नदी किनारे एक शव दिखाई दे रहा है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी किनारे उक्त अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *