वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार*
*थाना विकासनगर*
दिनांक 20/8/2024 को वादी श्री धीरज थापा पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह थापा निवासी फतेहपुर पश्चिम वार्ड नं0- 09 हर्बर्टपुर, थाना विकासनगर जनपद देहरादून ने थाना विकासनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी मो0 साइकिल सं0- UA07N1069 हीरो होण्डा को देहरादून रोड़ हर्बर्टपुर स्थित दुकान के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -303(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक -21/8/2024 को आसन बैराज के पास से घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त सचिन पुत्र रामेश्वर निवासी जयधर थाना छछरौली यमुनानगर हरियाणा उम्र 24 वर्ष को चोरी किये गये वाहन संख्या – UA07N1069 हीरो होण्डा के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
सचिन पुत्र रामेश्वर निवासी जयधर थाना छछरौली यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 24 वर्ष
*बरामद माल -*
01-वाहन संख्या मो0सा0 UA07N1069 हीरो होण्डा
*पुलिस टीम*
01-उ0नि0 विनय मित्तल, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02- कानि0 प्रवीण कुमार
03- कानि0 कुलदीप
04- का0 262 नवीन कोहली (SOG देहात)
