उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद टिहरी में 78वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में 78वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः प्रभातफेरी निकाली गई। जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने समस्त वीर सपूतों को याद करते हुए जनपदवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को संबोधित भाषण में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो विजन रखा है, उसमें सब की जनसहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम और कोई भी आदमी छोटा बड़ा नही होता है, दिल में काम करने का जज्बा होना चाहिए। कहा कि विकसित भारत विजन को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। अपने अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूर्ण जिम्मदारी के साथ निर्वहन करना ही देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी।

इस मौके पर पुलिस जवानों की एक टुकड़ी द्वारा वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। वहीं स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी द्वारा स्कूली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विकास भवन नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को अपने अपने दायित्वों के निर्वहन में कोताही न बरतते हुए समय से सभी काम करने को कहा गया। इस अवसर पर विकास भवन परिसर में स्थापित सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विकास भवन से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस लाइन चंबा में झण्डारोहण किया गया।

इस अवसर पर एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया बंधु, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *