उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

चोरी की अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

*अभियुक्त द्वारा अलग-अलग स्थानो पर चोरी की घटना को दिया था अजांम,*

*अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जा चुका है जेल,*

*थाना राजपुर*

*1-* दिनांक 20/4/24 को ळलंसजेमद बीवहसवज प्रिंसिपल तिब्बती होम फाउंडेशन राजपुर द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके कर्मचारी के डुगाल गांव, राजपुर में स्थित घर से खिड़की की जाली तोड़कर 20 हजार रू0 अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिए गये है, प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0- 93/ 24 धारा 380 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*2-* दिनांक 31-05-2024 को वादी डॉक्टर दीप्ति अरोड़ा पशु चिकित्सालय राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके राजकीय पशु चिकित्सालय कार्यालय, राजपुर में अज्ञात चोर द्वारा परिसर का ताला तोड़कर अलमारी से 10 हजार रू0 चुरा लिए हैं, प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0-127/24 धारा 380 भादवी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटनाओ के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थलों के आस-पास आने जाने वाले मार्गो के सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारिया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से दिनांक 23/07/24 को रात्रि चैकिंग के दौरान चौक बाजार से मकडैती गांव जाने वाली सड़क के पास से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त निखिल वर्मा उर्फ सोनू को घटना में चोरी की गई नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में चोरी के अपराध में जेल जा चुका है।

*नाम/पता अभियुक्त*
निखिल वर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व० वीरेंद्र वर्मा निवासी तरला आम वाला, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

*बरामदगी*
(1) – रूo 15,000 नकद
(2) – 01 आधार कार्ड

*अपराधिक इतिहास*
(1)- मुकदमा अपराध संख्या 93/ 24 धारा 380, 411 भादवी, थाना राजपुर, देहरादून
(2)- मुकदमा अपराध संख्या 127/ 24 धारा 380, 411 भादवी थाना राजपुर, देहरादून

*पुलिस टीम*
(1)- उ०नि० पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
(2)- उ०नि० बलबीर सिंह
(3)- का० मुकेश
(4)- का० सुशील पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *