लोकतंत्र में जब गिनती होती हैं, तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिए- अखिलेश यादव
उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने अपनी धमाकेदार जीत दर्ज की है. जहां एक तरफ बीजेपी यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रही थी. वहां चुनावों के नतीजों ने सबको हैरान करके रख दिया है. यूपी में इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीटों पर जीत हासिल की. जिसमें से अकेले सपा ने 37 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की. जिसके बाद सपा देश की बड़ी पार्टी बन गई है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी इस जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब लोकतंत्र में गिनती होती हैं, तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिएआस हमेशा बनी रहनी चाहिए, उम्मीद हमेशा बनी रहनी चाहिए.
सपा प्रमुख ने कहा आगे कहा, ‘अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं, अयोध्या की जनता का दुख दर्द आपने देखा होगा. उन्हें उनकी जमीन का पर्याप्त मुआवज़ा नहीं दिया गया, उनके साथ अन्याय किया गया, उनकी जमीन बाजार मूल्य के बराबर नहीं ली गई, आपने उन पर झूठे मुक़दमे लगाकर उनकी जमीन जबरन छीन ली. आप किसी पुण्य काम के लिए आप गरीबों को उजाड़ रहे हैं इसीलिए, मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया.’
मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘खुशी की बात है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा. इस बार विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी. ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए – सबसे बड़ा प्रश्न अग्निवीर की नौकरी का है. समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है.
