उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

एस एस पी दून ने की बिना जांच कुट्टू का आटा ना खाने की अपील, लोग हुए बीमार

Spread the love

देहरादून पुलिस ने की अपील

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून। नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राहकों द्वारा कुट्टू के आटे का क्रय व सेवन किया जाता है,विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना संज्ञान में आया है करीब 90 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन करने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है।
पुलिस द्वारा तत्काल उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया तो जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है ।उक्त स्टोर ने कुतुबका आटा क्रय किया है_
➡️अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर

➡️लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला

➡️ संजय स्टोर करनपुर
➡️शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर
केदारपुरम mdda कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स

कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट

उक्त विकासनगर,पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है
पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया, व लगातार कार्रवाई जारी है है।

*अपील:-आमजन से अनुरोध है कि जिनके द्वारा विकासनगर,पटेलनगर,कोतवाली के उक्त गोदाम या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय या वितरित किया गया है कृपया वह सभी उक्त कुट्टू के आटे का सेवन न करें , व कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करे।*
उक्त अपील दून पुलिस की तरफ से जनहित में जारी की गई है।

सीएम ने लिया संज्ञान 
जनपद देहरादून में कुट्टू के आटे से कई लोगो के बीमार होने के प्रकरण में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय* द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली गयी व जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके क्रम में तत्काल 02 घण्टे के अन्दर ही पुलिस द्वारा 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया गया जहाँ से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था । पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में रेड मारकर ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किये जाने की सम्भावना है व दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है। अबतक की प्राथमिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुयी है कि उक्त कट्टू के आटे का मेन सप्लायर सहारनपुर का है जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून ने वार्ता कर सप्लायर के गोदाम में कार्यवाही करने हेतु बताया गया है जिस सम्बन्ध में सहारनपुर में कार्यवाही की जा रही है व देहरादून से भी तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर सहारनपुर रवाना की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *