वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,*
*अभियुक्तगण थे नशे के आदि ,नशे की पूर्ति के लिये दिया था वाहन चोरी की घटना को अजांम*
*कोतवाली कैंट*
दिनांक 18.06.24 को वादी पंकज कुमार पुत्र स्व0 साधुराम, निवासी ग्राम हरताड पो0ओ0 कथियान चकराता, देहरादून द्वारा कोतवाली कैंट मे एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक यू0के0-07-बीएस-3878 डाकरा बाजार से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कैंट पर तत्काल मु0अ0सं0- 140/24 धारा- 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैंट को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये , इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासो के कारण तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01-07-2024 को वाहन चोरी की घटना में शामिल 02 अभियुक्तो (1) सावेज पुत्र शमशाद (2). फरीद पुत्र शकील अहमद को चेरी ग्राउन्ड के पास डाकरा, चौकी सर्किट हाउस, कैंट से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यू०के०-07-बीएस-3878 बरामद की गई।
पूछताछ मे अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदि है तथा उन्होने नशे की पूर्ति के लिये वाहन चोरी की घटना को अजांम दिया था।
*नाम व पता अभियुक्तगण-*
(1)- सावेज पुत्र शमशाद निवासी शिमला रोड बढडी गांव निकट निकट भुड़डी चौक थाना पटेलनगर उम्र 21 वर्ष
(2)- फरीद पुत्र शकील अहमद निवासी शिमला रोड बुढ़ही गाँव थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष
*बरामदगीः-*
मोटरसाइकिल संख्या यू0के0-07-बीएस-3878
*पुलिस टीम*
(1)- अ0उ0नि0 सत्यवीर सिंह,
(2)- कानि0 जातिराम,
(3)- कानि0 गौरव
