पौड़ी गढ़वाल ग्राम कोटा पोस्ट ऑफिस आसौ बाखली से युवक हुआ लापता तलाश जारी
पौड़ी गढ़वाल । पुलिस उपनिरीक्षक धुमाकोट विजय नौटियाल ने अवगत कराया कि ग्राम कोटा पोस्ट ऑफिस आसौ बाखली, तहसील व थाना धुमाकोट निवासी महेंद्र सिंह रावत 04 मई, 2024 को बिना बताये घर से कहीं चले गया।

उनकी माता कमला देवी ने 31 मई, 2024 को पुलिस थाना धुमाकोट में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। उक्त गुमशुदा को काफी तलाश करने के उपरान्त नहीं मिलने पर एफ.आई.आर नम्बर-11/24 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात में गुमशुदगी तरमीम की गयी है।

