उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बर्थ वेटिंग होम की सुविधा

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ी पहल करते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए नई सुविधा देने का ऐलान किया है। उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेटिंग होम का लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारिणी समिति में ये फैसला लिया गया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 34वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

दिनांक 14 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 34वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन सचिवालय में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *