उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

एलआईसी की 56 वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज,रायपुर, देहरादून में हुआ शुभारंभ

Spread the love

देहरादून। एलआईसी की 56 वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता और 38 वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज,रायपुर, देहरादून में शुभारंभ हो गया है।

इस अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मंडलों का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को सलामी दी। उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसके तहत 5000 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रोकल जैसी 15 प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं प्रतियोगिताओं में आगरा, हल्द्वानी, बरेली, अलीगढ़, इलाहाबाद, मेरठ, फैजाबाद, वाराणसी, देहरादून, कानपुर, लखनऊ, और गोरखपुर मंडलों ने भाग लिया। आपको बता दें कि दो दिनों तक चलने वाली इन खेल प्रतियोगिताओं में पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग में कुल 11 एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं जबकि दूसरे दिन बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

आलोक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *