उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षा

राममय हुई दून नगरी संघ की रचना में देहरादून के रामनगर में बुधवार को हुआ राम यात्रा का भव्य आयोजन

Spread the love

राम भगवान,हनुमान, के जयकारों से गूंज उठी देहरादून नगरी

बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वयक संगठनों की साझा रणनीति विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में दक्षिण महानगर क्षेत्र के रामनगर की सातों बस्तियों के लिए विशाल राम यात्रा का भव्य आयोजन ।

 

श्री तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर आनंद चौक से हुआ जिसमें अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत कलश को रखने हेतु एक सुंदर रामरथ का निर्माण कर उसके साथ सैकड़ो महिलाएं,पुरुष, बच्चे,युवा, वृद्ध विकास वर्मा द्वारा रामधुन की धुनी रमाए व भजनों पर झूमते तुलसी प्रतिष्ठा से तिलक रोड से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पर पहुंचे वहां से अयोध्या आए पूजित अक्षत कलश को प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र द्वारा रामनगर के कार्यकर्ताओं को सौपा गया इसके बाद वह रामरथ पर रख तिलक रोड बैंड बाजार,हनुमान चौक, रामलीला बाजार, झंडा बाजार, गुरु राम राय स्कूल से खुडबुड़ा मोहल्ले होते हुए तुलसी प्रतिष्ठान पर समापन हुआ।

जहां पर इस महत्वपूर्ण विषय की जानकारी सबसे साझा करते हुए संघ पदाधिकारीगणो ने बताया कि प्रत्येक घर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत को वितरण करने की संघ के सभी समन्वयक संगठनों की जिम्मेदारी और हर घर में पूजित अक्षत आमंत्रण के तौर पर दिए जाएंगे 1 जनवरी से 15 जनवरी तक इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर स्वयंसेवक ,अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाले सभी नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे और हर घर पर निमंत्रण पत्रक व पूजित अक्षक पहुंचने का कार्य करेंगे अब रामनगर की सातों बस्तियों में दिए गए पूजित अक्षत कलश को लेकर सभी बस्तियां राम यात्रियों का भव्य आयोजन करेंगी।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण रूप से रामनगर पालक अधिकारी पवन, मनीष शर्मा, विकास वर्मा संतोष, नीटू नंन्दा, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,राजकुमार तिवारी, वैभव अग्रवाल,प्रभात वर्मा, जनप्रतिनिधि विमल गौड़ ,विशाल, अनूप गोयल, प्रेम सेठी, शोभा वर्मा, सिद्धांत बडौनी, सविता वर्मा, कमला देवी, बस्ती प्रमुख शार्दुल राणा भाग सिंह, अशोक गुप्ता, सतीश अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *