उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

श्री राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल नाथुवावाला देहरादून में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

Spread the love

कथा स्थल श्री राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल नाथुवावाला देहरादून में श्रीमद्भागवत महापुराण पंच कुंडीय महायज्ञ का विशाल आयोजन 18 दिसंबर 2023 से 24 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

देहरादून।नथुवावाला। भद्रकाली मंदिर गुलरघाटी रोड से श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। 17 दिसंबर 2023 रविवार को यात्रा भरत सिंह चौक नथुवावाला होते हुए गुजरोवाली चक पहुंची स्थानीय लोगो द्वारा कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया फल वितरण किया गया फिर कलश यात्रा श्री राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल भागवत कथा स्थल पहुंची। ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तों की ओर से लगाए जा रहे जयघोष और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया था।

इस मौके पर कथा व्यास श्रद्धेय नत्थी प्रसाद उनियाल जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। इसके श्रवण मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त होकर शांत व स्थिर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान हरिद्वार में किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत मुनि से योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। भगवान विष्णु कहते हैं की जो मेरी कथा कहता और करवाता है उसके इस लोक के सभी कष्टों का वह हरण करते हैं और अंत में उसे बैकुंठ में वास मिलता है।

इस कलश यात्रा के अवसर पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान आयोजक समिति, वरिष्ठ साजिक कार्यकर्ता अखिलेश उनियाल, आशीष भट्ट, अनूप डोभाल, स्थानीय पार्षद स्वाति डोभाल,स्थानीय विधायक, संजय पंवार, संजय चौहान,नितिन बिष्ट, जगमोहन मौर्य, पुष्पा बर्तवाल, प्रसांत खरोला, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवम समस्त स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *