उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशिक्षास्वास्थ्य

मंत्री कौशल विकास एवं सेवायोजन सौरभ बहुगुणा द्वारा आई०टी०आई० में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों के साथ करेंगे संवाद

Spread the love

देहरादून। मंत्री कौशल विकास एवं सेवायोजन, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्सय पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग एवं प्रोटोकॉल सौरभ बहुगुणा द्वारा राज्य में संचालित राजकीय आई०टी०आई० में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों के साथ 05 दिसंबर 2023 को प्रातः 11 बजे ऑफलाईन तथा VC के माध्यम से सीधे संवाद किया जाना प्रस्तावित है। उक्त तिथि को जनपद देहरादून के समस्त संस्थान के प्रशिक्षणार्थी भौतिक रूप से आई०आर०डी०ए०टी० सभागार सर्वे चौक, देहरादून में उपस्थिति रहेगें तथा 05 संस्थानों यथा जनपद उत्तरकाशी से बडकोट एवं उत्तरकाशी संस्थान, जनपद नई टिहरी से चम्बा एवं नई टिहरी संस्थान तथा जनपद पौडी से पोखडा संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के साथ VC के माध्यम से संवाद किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही इसी क्रम में आगामी तिथियों को क्रमवार अन्य जनपदों में संचालित संस्थानों में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *