उत्तर प्रदेशउत्तराखंडपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे की होगी जांच, 6 सदस्य कमेटी का किया गया गठन

Spread the love

उत्तरकाशी।धरासू एवं बड़कोट के मध्य सिल्क्यारा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन व कारणों की जांच एवं तद्संबंधित आख्या तैयार कर उपलब्ध करवाये जाने हेतु निदेशक उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र की अध्यक्षता में निम्नवत् एक समिति का गठन किया गया है।

उक्त अध्ययन में कारणों के विभिन्न आयामों के अतिरिक्त मलवे की मिट्टी / पत्थरों के Samples प्राप्त कर जाँच तथा सुरंग में भूस्खलन जोन के लम्बत ठीक ऊपर सतह पर पहाड़ की स्थिति का भी परीक्षण कर जांच / रिपोर्ट में सम्मिलित करें।

उप महाननिदेशक, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा नामित अधिकारी । निदेशक, वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून द्वारा नामित अधिकारी । 2-

3- निदेशक, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून द्वारा नामित अधिकारी ।

4- 5- निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा नामित अधिकारी । भू-वैज्ञानिक, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।

6- वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक, उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र, देहरादून ।

उक्त समिति दिनांक 13.11.2023 को प्रातः प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी और क्षेत्र का सर्वेक्षण कर अपनी विस्तृत आख्या प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *