उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सीएम धामी क़ो फोन, उत्तरकाशी टनल में चल रहें रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली

Spread the love

उत्तराखंड/दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन के माध्यम से उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखें हैं। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *