राजपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डिंम्पल का चुनाव प्रचार तेज
राजपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डिंम्पल का चुनाव प्रचार तेज
, सत्येंद्र जैन का दावा 45 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी “आप”
देहरादून । देहरादून की राजपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। क़भी भाजपा व क़भी कांग्रेस के पास रही इस सीट पर आम आदमी पार्टी डिंपल के आने से मुकाबला इस बार त्रिकोणीय हो गया है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी डिंपल ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। डिंम्पल ने दिल्ली सरकार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जी के साथ चाट वाली गली, मच्छी बाजार और मोती बाजार में जनसंपर्क किया। मीडिया से बात करते हुए आप प्रत्याशी डिंपल ने कहा कि वह जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच हैं। भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया है। 21 साल बाद भी राज्य में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्या जस की तस है। भाजपा-कांग्रेस ने राज्य को घपले घोटालों का प्रदेश बनाकर रख दिया है।

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि इस बार आप 45 सीटें जीतकर उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। वह एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे थे। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने डोईवाला, राजपुर, रायपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जाकर डोर-टू-डोर प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान डोईवाला में लोगों से जनसंपर्क किया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजू मौर्य केतन के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद उन्होंने आप कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 12 दिनों की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। यहां से वह रायपुर विधानसभा पहुंचे ,जहां प्रत्याशी नवीन पिरशाली के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। फिर धर्मपुर विधानसभा में प्रचार किया। मंत्री जैन ने कहा कि यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लगा। जनता ने इस बार मन बनाया है कि कांग्रेस और बीजेपी को हटाकर अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की। लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने 60 पार का नारा बदल दिया है। आप पार्टी की सरकार बनेगी और 45 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे।
कर्नल कोठियाल ने कहा, गंगोत्री की जनता में उत्साह
आज आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल एकदिवसीय दौरे पर गंगोत्री विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने धनारी पट्टी के पुजारगांव में सबसे पहले सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गांव में डोर-टू-डोर प्रचार किया। गांव में ढोल दमाउ के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने ग्रामीणों को आप की सभी गारंटियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 21 सालों में यहां की जनता को कांग्रेस और बीजेपी ने ठगने का काम किया है लेकिन आप पार्टी यह विश्वास दिलाती है कि उनकी सरकार बनते ही यहां सभी गारंटी हर हाल में पूरी होंगी।
उन्होंने कहा गंगोत्री विधानसभा की जनता इस बार मन बना चुकी है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाएगी। फिर, कर्नल कोठियाल भाटगउ ग्राम सभा पैदल पहुंचे, जहां उनको देखने और सुनने के लिए ग्रामीण एकत्र थे।
जनता बना चुकी मन, अबकी बार आप की सरकार
आम आदमी पार्टी के दिल्ली कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में दोनों ही दल के प्रत्याशी पैसों का जबरदस्त उपयोग कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी धन बल का प्रयोग नहीं करती, क्योंकि आम आदमी पार्टी का वोटर साइलेंट होता है, जो चुपचाप अपना वोट देता है। उसे पैसों से कोई खरीद नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई मुकाबला नहीं है। क्योंकि जनता एक तरफ अपना मन बना चुकी है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश की जनता को विश्वास में लिया है और हम यकीन दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनते ही जैसे वादे हमने दिल्ली में पूरे की उत्तराखंड में भी सभी वादों को पूरा करेंगे।
