उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने पौड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति शिकायतों पर इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन-3 का निरीक्षण किया

Spread the love

पौड़ी। 06 जून 2024 को पौड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित आईपीएस(इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन)-3 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पम्पिंग स्टेशन को साफ सुथरा रखने, पम्पिंग ऑपरेटर उपस्थिति पंजिका बनाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने पिछले 15 दिन का वाटर पम्पिंग व उसके वितरण का मैथमेटिकल आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा है।

उन्होंने मौके पर उपस्थिति अधिशासी अभियंता एस०के० को कुछ दिन पम्पिंग स्टेशन में दैनिक रूप से पेयजल पम्पिंग व आपूर्ति पर नजर रखने को कहा है। पम्पिंग स्टेशन पर पंपिंग ऑपरेटरो की उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, पम्पिंग, सप्लाई के आंकड़ो को व्यवस्थित नही रखने पर जेई का स्पष्टीकरण तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *