उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षा

केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते दिनों से लगातार जारी बारिश के चलते केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर रविवार को बर्फबारी हुई जिससे धाम में शीत लहर दौड़ गई। देश विदेश से आए भक्तों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं ऊंचाई वाले स्थानों पर भी ठंड शुरू हो गई है। धाम में तापमान भी काफी लुढ़क गया है। रविवार को सुबह केदारनाथ धाम के आस-पास की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ।रविवार को सुबह केदारनाथ धाम के आस-पास की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। इस सीजन में निचली पहाड़ियों पर पहली बार बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। हालांकि यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *