उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव के घर में घुसा जहरीला सांप

Spread the love

देहरादून।रविवार को राजपुर रोड स्थित मुख्य सचिव आवास में जहरीला सांप घुस गया। घर में काम करने वाले कर्मचारी ने वन विभाग को सूचना दी, जिस पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ा और मालसी के जंगल में छोड़ दिया।

इसके अलावा, शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़ने का अभियान भी जारी है। बीते एक सप्ताह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 140 बंदर पकड़े जा चुके हैं।

रविवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुख्य सचिव आवास से सूचना मिली कि घर के स्टोर में सांप घुस आया है, जिस पर रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया। बताया कि यह करीब पांच फीट लंबा रैट स्नेक है, जो कि काफी जहरीला होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *