उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकांवड़ यात्रा 2025क्राइमग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

एसएसपी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

Spread the love

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा होटलों में की गई आकस्मिक चेकिंग

*चेकिंग के दौरान सभी होटल संचालकों को एंट्री रजिस्टर को मेंटेन रखने तथा अपने यहाँ आने वालों की आई०डी० लेने के दिये निर्देश*

*मानकों का पालन ना करने वालों, अनियमितता पाए जाने तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने पर वैधानिक कार्यवाही की दी चेतावनी*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का पालन न करने तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गये है।

इसी क्रम में आज दिनाँक : 13-07-25 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग टीमों द्वारा होटलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम द्वारा प्रतिष्ठानों के एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तथा अपने यहाँ आने जाने वालों की आईडी तथा पहचान सम्बन्धी अन्य आवश्यक अभिलेखों के रख रखाव एवं रिकॉर्ड मेंटेन करने की हिदायत दी गई। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर प्रतिष्ठान स्वामियों/प्रबंधको के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *