मौसम खुलने पर गति पकड़ने लगी चारधाम यात्रा
देहरादून। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से मार्ग बाधित होने के कारण चारधाम यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई थी। मगर अब मौसम खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा फिर से गति पकड़ने लगी है। सितंबर के इन तीन दिन में करीब 23 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष की यात्रा में अब तक कुल 38 लाख 17 हजार 924 तीर्थयात्री धामों के दर्शन कर चुके हैं।
इस वर्ष 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। यात्रा की शुरूआत में ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धामों के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। मई, जून तथा जुलाई के मध्य तक चारधाम यात्रा अपने चरम पर रही, जबकि जुलाई में वर्षाकाल शुरू होने पर चारधाम यात्रा धीमी पड़ने लगी थी।
देहरादून।पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से मार्ग बाधित होने के कारण चारधाम यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई थी। मगर अब मौसम खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा फिर से गति पकड़ने लगी है। सितंबर के इन तीन दिन में करीब 23 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष की यात्रा में अब तक कुल 38 लाख 17 हजार 924 तीर्थयात्री धामों के दर्शन कर चुके हैं।