बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बागेश्वर में जीत का भरोसा
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम बागेश्वर में चुनाव प्रचार थमने के बाद ग्वालदम लौट आये थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास के विकास के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने दावा किया कि बागेश्वर चुनाव एकतरफा है। बागेश्वर की जनता ने मन बना लिया है कि 5 सितंबर को भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में बम्पर वोट डालकर भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा तक पहुंचाएगी।
