उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

CM धामी बोले-‘ उत्तराखंड शांति, योग और पर्यटन के साथ ही निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा है’

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांति, योग और पर्यटन के साथ ही निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा है। प्रदेश में उद्योगों और निवेश के लिए अनुकूल माहौल होने से देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड में उद्योग लगाने को लेकर उत्साहित हैं। निवेश को लेकर हमसे ज्यादा कई बड़े निवेशक उत्तराखंड के बारे में सोच रहे हैं। सम्मेलन के लिए तय 2.50 लाख करोड़ के लक्ष्य से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने 8 व 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और वेबसाइट का शुभारंभ किया। कहा, निवेशक सम्मेलन किसी एक विभाग का नहीं है। यह पूरे राज्य का सम्मेलन है। राज्य के विकास और रोजगार के लिए निवेशक सम्मेलन राज्य के लिए एक अवसर है।

सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किए हैं। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 27 नीतियों को भी लागू किया है। सरकार ने आने वाले पांच वर्षोंं में जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए क्षेत्रवार निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वर्ष 2018 में हुए निवेशक सम्मेलन के अनुभवों से सीख लेकर इस बार मजबूत रणनीति बनाई जा रही है। सम्मेलन से पहले सरकार ने 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। इसमें 16 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *