उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयहेल्थ

उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से मुलाकात

Spread the love

नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी,किसान पुत्र,विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा आदरणीय श्री जगदीप धनकड़  से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने संसद सत्र सत्रावासन के बाद उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जी से चर्चा की ।
माननीय उपराष्ट्रपति जी को पुष्प गुच्छ देकर राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने उनका अभिनन्दन किया। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *