उत्तराखंडराजनीति

भाजपा विधायक विनोद चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनजर चुनावी रैलियों और भीड़ इक्कट्ठा करने पर रोक लगा रखी है। लेकिन नेता नियम कानून ताक पर  रख कार्यक्रम कर रहे और  चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। इसी कड़ी में अब पर धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याक्षी विनोद चमोली के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि 26 को अंबर पैलेस त्यागी रोड के निकट भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली की ओर से अपने 40-50 समर्थकों के साथ ढोल बजाकर चुनाव प्रचार किया गया। जबकि चुनाव आचार संहिता के दौरान केवल 10 व्यक्तियों के साथ डोर टू डोर प्रचार करने की अनुमति प्राप्त है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *