बड़ी खबर डोईवाला हॉट सीट से दीप्ति रावत को टिकट , कल करेंगी नामांकन , किशोर उपाध्याय को टिहरी से टिकट , दोनों को दे दिए सिंबल , अब मात्र औपचारिक घोषणा होना बाकी
उत्तराखंड बीजेपी से आज की सबसे बड़ी खबर डोईवाला हॉट सीट से बीजेपी ने भारतीय जनता महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया है दीप्ति रावत कल डोईवाला विधानसभा से नामांकन करेगी उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे
आपको बता दें डोईवाला विधानसभा से कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन पार्टी ने किसी दबाव को ना मानते हुए दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया है घोषणा मात्र औपचारिकता रह गई है , दीप्ति रावत को बता दिया गया है कि उनको कल नामांकन करना है साथ ही उन्हें सिंबल भी दे दिया गया है वही टिहरी से किशोर उपाध्याय का टिकट फाइनल है उनको पार्टी द्वारा सिंबल दे दिया गया है जिसको लेकर वह टिहरी पहुंच गए हैं और वहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत भी किया है
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा के लिए गजराज सिंह बिष्ट की बगावत भारी पड़ सकती है गजराज बिष्ट ने भाजपा से बगावत कर 28 जनवरी को नामांकन करने की घोषणा कर दी है गजराज बिष्ट बीजेपी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं साथ ही कई दायित्व में भी बीजेपी संगठन और सरकार में उनको मौका दिया गया है लेकिन लगातार मांग के बावजूद इस बार भी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को प्रत्याशी बनाया है जिससे नाराज होकर गजराज अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
गजराज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि कालाढूंगी की प्रिय जनता को मेरा सादर प्रणाम आप सब से मिले प्यार एवं आशीष वचनों के लिए धन्यवाद।
कल दोपहर 12 बजे विधानसभा 2022 के लिए तहसील कालाढूंगी में अपना नामांकन पत्र जमा करूँगा और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा।
