पुलिस थाना विकास नगर के अंतर्गत 210 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून उत्तराखंड थाना विकासनगर, जनपद देहरादून
दिनांक -07 जून 2023
देहरादून।माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष -2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के आदेशानुसार एवं *श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात महोदया* तथा *श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय* के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री/ नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आदेश/ निर्देशों के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक विकासनगर* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा/ निर्देश देकर कोतवाली विकासनगर स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया है, गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.06.2023 की साय दौराने चेकिंग ग्राम कुंजाग्रांट से अचानक चेकिंग के दौरान 01 पुरुष अभियुक्त शहजाद उर्फ दीना पुत्र श्री इकराम निवासी ग्राम खुसालपुर, थाना सहसपुर हाल कुन्जाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 210 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
1- शहजाद उर्फ दीना पुत्र श्री इकराम निवासी ग्राम खुसालपुर, थाना सहसपुर हाल कुन्जाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 38 वर्ष ।
बरामदगी
“””””””””””””””
(1) 210 ग्राम अवैध चरस।
आपराधिक इतिहास
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1-उ०नि० प्रवीण कुमार सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2-कांस्टेबल रहीश 3-कांस्टेबल राजेश
