देहरादून

जिला खेल कार्यालय में बालक/बालिकाओं की जनपद स्तरीय हॉकी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Spread the love

सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल”

कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित ओपन बालक/बालिकाओं की जनपद स्तरीय हॉकी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशेष भृगुवंशी, अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय बॉस्केटबॉल टीम के कप्तान द्वारा विजेता तथा उप विजेता खलाड़ियों को पुरुकृस्त किया गया। इस अवसर पर श्री रविन्द्र भण्डारी जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री अमित कटारिया सहायक प्रशिक्षक श्री दिनेश असवाल बास्केटबॉल प्रशिक्षक, श्री विजय पाल हॉकी प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाईनल में खेले गये मैच के परिणाम निम्नानुसार रहेः-

बास्केटबॉल (ओपन बालिका) फाईनल

बालिका वर्ग का फाईनल मैच परेड ग्राउन्ड क्लब ‘ए’ एवं अमीषा क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें जिसमें परेड ग्राउन्ड क्लब ‘ए’ 37-18 से से विजयी रहा।

बास्केटबॉल (ओपन बालक) फाईनल

बास्केटबॉल में बालक वर्ग का फाईनल मैच गरूडा क्बल एवं परेड ग्राउन्ड ‘ए’ के मध्य खेला गया, जिसमें गरूड क्लब 44-38 से विजयी रहा

हॉकी (ओपन बालिका) फाईनल

हॉकी बालिका वर्ग का फाईनल मैच एमकेपी एवं स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज 04-0 से विजयी रहा।

हॉकी (ओपन बालक) फाईनल

हॉकी बालक वर्ग का फाईनल मैच सेंट एग्नेस एवं किशनपुर के मध्य खेला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *