उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

केदारधाम में वीडियो वायरल करने वाले युवकों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्यवाही

Spread the love

देहरादून उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग। गत दिवस केदारनाथ धाम में आयी एक महिला द्वारा केदारनाथ में स्थानीय दुकानदार से वोडका मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस सम्बन्ध में जनपद की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग टीम, व सर्विलांस सेल टीम द्वारा वीडियो की सत्यता का पता करवाया गया। जिसमें ज्ञात हुआ कि उक्त वीडियो को श्री केदार कॉटेज एवं रेस्टोरेन्ट नियर हाट बाजार केदारनाथ के संचालक सौरभ शुक्ला पुत्र कपिल शुक्ला निवासी फली फलासत, लमगौण्डी, जिला रुद्रप्रयाग हाल केदारनाथ द्वारा चुपके से बनाकर वायरल किया जाना प्रकाश में आया है।

चूंकि इस वीडियो से केदारनाथ धाम जैसे पवित्र स्थल की पवित्रता भंग हुई है, ऐसे में जनपद रुद्रप्रयाग की चौकी केदारनाथ पुलिस द्वारा इस प्रकार के वीडियो को वायरल करने के आरोप में उक्त होटल संचालक व उसके सहयोगियों सहित कुल 06 व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *