उत्तराखंडराजनीति

निशंक और विनोद चमोली की मौजूदगी में धर्मपुर विधानसभा में खुला भाजपा चुनाव कार्यालय

Spread the love

देहरादून : भाजपा ने धर्मपुर विधानसभा में चुनाव कार्यालय खोल दिया है। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ। रमेश पोखरियाल निशंक और पार्टी प्रत्याशी विनोद चमोली मौजूद रहे। विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद कार्यालय खोला गया। इस मौके पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के बलबूते हमने लोकसभा चुनाव 37 हजार वोटों से जीता है।

कहा कि विनोद चमोली बहुत ही वरिष्ठ नेता है, उनको शासन चलाने और नियोजन का काफी अनुभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के टिप्स दिए। मोथरोवाला के पूर्व प्रधान नवीन छेत्री और गोरखा संघ के पदाधिकारियों ने विधायक विनोद चमोली को गोर्खाली टोपी पहनाकर और खुखरी प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा,कैन्ट विधानसभा प्रत्याशी सविता कपूर, भाजपा नेता अजीत चौधरी, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह, हरीश डोरा,अभियान प्रमुख महेश पाण्डे,पार्षद सतीश कश्यप,अनुराधा वालिया,नीरज सेठी,आलोक कुमार, रामकुमार सिंघल, नीटू कंबोज, विनोद रांगड़, महेश्वर बहुगुणा, अनंत सागर गिरी, भुवनेश कुकरेती, मंजू कौशिक, धर्मपाल रावत, विजय भट्ट, सुशील गुप्ता, संजय गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *