आखिर कौन कर रहा बीजेपी में त्रिवेंद्र के खिलाफ साजिश
कोरोना गाइडलाइन के तहत इस बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी बड़ी जनसभाओं के बजाय वर्चुअल रैलियां आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी पार्टियों के नेता सोशल मीडिया के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनता को संबोधित कर रहे हैं।
भाजपा के कई बड़े नेता इन दिनों वर्चुअल रैली के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 23 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे से चकराता ,भगवानपुर और धरमपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करना था। जिसके लिए बकायदा भाजपा की ओर से पूरा सेड्यूल भी जारी किया गया था। लेकिन रैली के 1 दिन पहले ही तीनों वर्चुअल रैलियों को स्थगित कर दिया गया। हालांकि भाजपा इसे रूटीन प्रोसेस बता रही है और जल्द ही वर्चुअल रैली की बात कह रही है।
