राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन व बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन व बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया।इसके उपरांत राज्यपाल ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केदारनाथ भ्रमण के दौरान धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ धाम की तमाम व्यवस्थाओं और उनमें सुधार की संभावनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया। इसके बाद राज्यपाल ने आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा के भी दर्शन किए।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की बाबा केदार से कामना की।इस दौरान उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के लिए आए तीर्थ यात्रियों से भी मुलाकात की।वहीं, रुद्रप्रयाग लौटने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित आर्मी कैंट में फौजी भाईयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।
