उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयहेल्थ

विधान सभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , ये दो बड़े नेता हुए अस्वस्थ, विधानसभा सत्र में नहीं होंगे शामिल

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून गैरसैंण 

विधायक बद्रीनाथ विधानसभा राजेन्द्र सिंह भंडारी के आज फर्श पर गिरने से कमर में हल्की चोट आई है.. डाक्टरों ने एक माह आराम की सलाह दी,

वही उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप उच्च मधुमेह के कारण कल गैरसैण में होने वाले कांग्रेस के सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे ।

आपको बता दें विधानसभा सत्र में  जोशीमठ का मुद्दा  गंभीरता से उठाने की तैयारी कर रहे थे राजेंद्र भंडारी  इसके अलावा कल विधानसभा घेराव का भी कांग्रेस का कार्यक्रम है ऐसे में  स्थानीय विधायक राजेंद्र भंडारी के एकाएक चोटिल हो जाने से कांग्रेस को झटका लगा है

धीरेंद्र प्रताप अस्वस्थ गैरसैंण नहीं जाएंगे

मधुमेह को झेल रहे धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वह 2 दिन पूर्व दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव के यहां गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होने गए थे और इसके बाद वह अस्वस्थ हो गए । जिसकी वजह से उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने फिलहाल गैरसैण ना जाकर अपने स्वास्थ्य को ठीक करने की सलाह दी है।

इस बीच धीरेंद्र प्रताप ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि जिस तरह से भाजपा बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाय लाठियां फटकारनै पर लगी है । यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों की राजधानी गैरसैण की भाजपा द्वारा उपेक्षा की भी आलोचना की और कहा कि इससे राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को ठेस पहुंची है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *