उत्तराखंडराजनीति

टिहरी के BJP नेता ओम गोपाल रावत ने थामा कांग्रेस का दामन, कहीं ये बड़ी बात… –

Spread the love

टिहरी:

उत्तराखंड में चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति देखने को मिल रही है। जहां एक और किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने की खबरे आ रही है। वहीं टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता ओम गोपाल रावत कांग्रेस में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि रावत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा से टिकट मिलने पर भाजपा नेता ओम गोपाल रावत नाराज हो गए थे। उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान किया था। जिसके बाद  उन्होंने शुक्रवार शाम हरीश रावत और गोदियाल से मिलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

बता दें कि ओम गोपाल रावत ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की दो नगर पालिका, एक नगर पंचायत पर 8 पट्टियों के हजारों मतदाताओं का उन्हें सपोर्ट है। जो लगातार उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस का हाथ थाम कर वह पार्टी के हाथ को मजबूत करने का काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में जाने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *