ऋषिकेश/यमकेश्वर: कल से शुरू होगा गंगा क्याक महोत्सव का आगाज
ऋषिकेश। फूलचट्टी के निकट गंगा गोल्फ कोर्स रैपिड के पास गुरुवार से दो दिवसीय 10वां गंगा क्याक महोत्सव का आगाज होगा। प्रतियोगिता को द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी आयोजित कर रही है। इसमें ऋषिकेश, नेपाल, लद्दाख समेत ऑस्ट्रेलिया के 62 खिलाड़ी गंगा की तेज लहरों में अपना जौहर दिखाएंगे।
द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी अध्यक्ष भीम सिंह चौहान और सचिव हरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी गंगा क्याक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता यमकेश्वर के फूलचट्टी के पास आयोजित की जा रही है। इसमें विदेशी प्रतियोगियों में खासा उत्साह है। बताया कि महोत्सव में भारत के ऋषिकेश से 45, लद्दाख से एक, अरुणाचल से तीन, नेपाल के 12 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
