उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी के टिकट बंटवारे के बाद सीट सीट पर रार , अब यहां हुए सामूहिक इस्तीफे

Spread the love

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के 59 विधानसभाओं में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही असंतुष्ट दावेदारों ने बगावत शुरू कर दी है, भीमताल विधानसभा में राम सिंह कैड़ा को भारतीय जनता पार्टी का टिकट दिए जाने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और दो बार मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके मनोज साह ने 300 समर्थकों के साथ आज अपना सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 2022 का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। भीमताल में अपने समर्थकों की बुलाई बैठक में मनोज साह ने सामूहिक रूप से या फैसला लिया मनोज साह ने समर्थकों की मांग पर भारतीय जनता पार्टी से अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है लिहाजा भाजपा के लिए भीमताल विधानसभा में अब बड़ी मुसीबत सामने आ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *