शिक्षा मंत्री की छात्रों के लिए बड़ी घोषणा, मिलेंगे 25-25 हजार रुपये
रुद्रपुर।रुद्रपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। हर नगर निगम क्षेत्र में पीएम श्री योजना के तहत दो खेल मैदान बनाए जाएंगे और सभी विद्यालयों में खेल का सामान दिया जाएगा। साथ ही हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब 10वीं और 12वीं में टॉप करने वालों को सरकार 25 हजार की धनराशि और प्रमाण पत्र देगी। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में दो पीएम श्री वर्ल्ड क्लास विद्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चूकी है।इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 लाख छात्र और छात्राओं को सरकार की ओर से बैग, किताब और क्रीडा का सामान दिया जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल पुस्तकालय, शौचालय और शिक्षकों की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा की विद्यालयों का भी सुधार किया जाएगा. प्रदेश के लगभग 23 हजार प्राइमरी टीचर्स को भी टैबलेट दिया जाएगा, जिसका प्रयोग टीचर्स बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए करेंगे।वहीं, राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन होगा, ताकि बच्चों में खेल की भावना बढ़ सके।
