उत्तराखंडराजनीति

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी अंकिता के परिजनों से मिलीं,कहा-हत्याकांड के आरोपियों मिलेगी कड़ी सजा

Spread the love

उत्तराखंड/श्रीनगर।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण बुधवार को अंकिता भंडारी के परिजनों को ढांढस बंधाने उनके गांव डोभ श्रीकोट पहुंची। इस दौरान उन्होंने अंकिता के माता-पिता व भाई से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ने अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दुख घड़ी में प्रदेश का हर व्यक्ति उनके परिवार के साथ है। उत्तराखंड की सरकार, जनता, समाज अंकिता के न्याय के लिए गुहार कर रही है और निश्चित तौर पर न्यायपालिका पर विश्वास है कि जल्द से जल्द अंकिता को न्याय मिलेगा व दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *