राज्यपाल ने की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात
देहरादू/दिल्ली-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने दिल्ली में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने वैष्णव से आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर और रेल कनेक्टिविटी से संबंधित विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों सहित उनके समाधान पर चर्चा की। राज्यपाल ने उत्तराखंड के प्रति उनके सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
