भू कानून में नए प्रावधान लाएगी सरकार – मनवीर सिंह चौहान
देहरादून । उत्तराखंड में भू कानून का दुरुपयोग करने वालों की अब खैर नहीं सरकार नए भू कानून में नए प्रावधान ला रही है वर्तमान कानून में संशोधन कर वीधेयक को अंतिम रूप दिया जा रहा है 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में इसे कैबिनेट की मंजूरी के साथ सदन में पेश किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा प्रदेश की धामी सरकार द्वारा जनता के हित के लिए कई कड़े फैसले लिए गए हैं इसी तरह से प्रदेश में जल्द ही सख्त भू कानून लागू किया जाएगा जिससे उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द बुर्द करने वाले लोगों पर शिकंजा कस सकेगा ।
