उत्तराखंडक्राइम

प्रदेश के युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश के युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने दो अभियुक्तों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्तों ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश से करीब 7 युवकों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है…..दरअसल ऋषिकेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी होने के मामले में शिकायत दर्ज की थी जिसके आधार पर थाना ऋषिकेश पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया….. इस टीम को जानकारी मिली की ठगी करने वाले तीनों अभियुक्त हरिद्वार के रोशना बाद में रह रहे है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस के सहयोग से हरिद्वार के रोशनाबाद से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले में एक अभियुक्त अभी भी फरार बताया जा रहा है पुलिस तीसरे अभियुक्त की भी तलाश कर रही है दरअसल ऋषिकेश के रहने वाले करीब 7 लोगों से तीन व्यक्तियों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 44 लाख रुपए की ठगी की है।

एसएसपी देहरादून ने कहां है कि इन दोनों अभियुक्तों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाएगी साथ ही पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो इस पूरे रैकेट को अंजाम दे रहे थे…… दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून में ₹10000 का नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *