धामी राज में नहीं चलेगी मनमानी
धामी राज में नहीं चलेगी मनमानी
बीते शनिवार 17 सितंबर को शहरी विकास विभाग में 74 कर्मचारियों के तबादले किए गए। इंजीनियर से लेकर कई पदों पर यह तबादले किए गए। इन तबादलों को लेकर ज्यादा चर्चा इस बात की है कि शहरी विकास विभाग के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जर्मनी दौरे से पहले यह तबादले किए।
सबसे बड़ी बात यह है कि तबादला सत्र खत्म हो चुका है उसके बाद हुए तबादलों को लेकर सवाल उठ रहे थे।
शासन के सूत्र बता रहे हैं कि जैसे इन तबादलों की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन तबादलों को निरस्त करने के आदेश दे दिए । जिसके बाद शहरी विकास विभाग ने इन 74 तबादलों पर रोक लगा दी है।
