देहरादून

मैढ़ समाज प्रगति महासभा देहरादून द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

देहरादून । महाराजा अजमीढ़ जी महाराज के आशीर्वाद से मैढ़ समाज प्रगति महासभा, देहरादून के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर, धामावाला, देहरादून में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। महासभा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लगभग 25 यूनिट रक्त का संग्रह इंद्रेश अस्पताल की कुशल डॉक्टरों एवं चिकित्सा टीम द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महासभा की समस्त कार्यकारिणी एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

सभी अतिथियों ने समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री पुनीत मित्तल एवं विशाल गुप्ता के साथ ही पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष, राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विचार रखे तथा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया।

महासभा अध्यक्ष शोभित वर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज हित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *