उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

आम आदमी पार्टी ने देहरादून में संविधान दिवस एवं पार्टी स्थापना दिवस एक साथ मनाया

Spread the love

देहरादून। अवगत कराना है कि आज दिनांक २६ नवंबर दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने देश के संविधान दिवस के साथ पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया।दोपहर २ बजे पार्टी के सभी पदाधिकार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल चौधरी के नेतृत्व में एकत्रित हुए।बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद किया।

संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा,बाबा साहब का नाम रहेगा के नारों के साथ संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संविधान दिवस की बधाई देते हुए विशाल चौधरी ने कहा कि आज ही पार्टी का स्थापना दिवस भी है और मात्र 12 साल में सैकडों निर्वाचित विधायक, सांसद,मेयर, पालिका अध्यक्ष, पार्षद, सभासद, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, सरपंच, बीडीसी मेम्बर आज पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।यह उपलब्धि पार्टी के कार्यकर्ताओं के त्याग व संघर्ष का नतीजा है।उसके पश्चात केक काट कर आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी साथी प्रण लेते है कि हम सभी साथी एक नये व आधुनिक भारत के निर्माण मे अपना सर्वस्व योगदान देंगे।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी के साथ प्रदेश संगठन मंत्री डी के पाल,

प्रदेश सचिव डॉ शोएब अंसारी,महानगर अध्यक्ष शरद जैन,महासचिव जितेन पंत,सचिव चौधरी रविन्द्र कुमार,
उपाध्यक्ष उषा शर्मा,
संयुक्त सचिव मुकुल बिड़ला,युवा नेता चौधरी प्रशांत कश्यप आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *