देहरादून नगर निगम पार्षद सुमित पुंडीर ने किया बाढ़ प्रभावित छेत्र का निरीक्षण
उत्तराखंड/देहरादून/नानुर खेड़ा नालापानी
देहरादून नगर निगम वार्ड 62 के कर्मठ पार्षद सुमित पुंडीर ने आज नानूर खेड़ा नदी किनारे बने मकानों का निरीक्षण किया नदी में पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी के कटाव होने से लोग भयवीह डरे सहमे स्थिति में थे ।

लोग पार्षद सुमित पुंडीर ने स्थल पर पहुंचकर मकानों से लोगो को दूर सुरक्षित स्थान जाने की सलाह दी ।

क्योंकि बाढ़ के पानी के कारण लोगों के घरों को ख़तरा पैदा हो गया।

पार्षद ने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर ज़रूरी कार्यवाही करने को कहा। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।
