उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश।

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी जारी, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। इसके बाद तेज बारिश के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

बदरीनाथ में बारिश जारी
बदरीनाथ धाम में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

गंगोत्री यमुनोत्री में बारिश से बढ़ी परेशानी
गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि यात्रा सुचारू है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *