उत्तराखंडदेहरादून

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, फेडरेशन की बैठक में सचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, सभी अधिकार छिने

Spread the love

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, फेडरेशन की बैठक में सचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, सभी अधिकार छिने

देहरादून। मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोपों के चलते फेडरेशन के सदस्यों ने वर्चुअल बैठक कर सर्वसम्मति से सचिव विनोद कुमार के खिलाफ असंतोष जताते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। सचिव पद पर नई नियुक्ति होने तक सारे अधिकार अध्यक्ष के पास रहेंगे।

फरवरी 2023 में कोलकाता में प्रस्तावित है फेडरेशन के पांचवें नेशनल गेम्स
फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील डंग ने बताया कि हाल ही में केरला में हुई चौथी नेशनल चौंपियनशिप का आयोजन सचिव विनोद कुमार ने बिना एजीएम के किया। इसके अलावा उन्होंने कई बार अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए फेडरेशन के खाते से लाखों रुपए का लेनदेन किया। इस संबंध में तीन जुलाई को एक बैठक आहूत की गई थी और सचिव विनोद कुमार से वित्तीय मामलों की रिपोर्ट मांगी गई लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। मंगलवार को फेडरेशन की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमे विनोद कुमार को सचिव पद से हटा दिया गया। साथ ही प्रशान्थम राम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो वित्तीय मामलों की जांच करेगी। डंग ने बताया कि विनोद कुमार अब फेडरेशन में किसी भी पद पर नही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि फेडरेशन की ओर से पांचवें मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन फरवरी 2023 में कोलकाता में प्रस्तावित है जिसकी तैयारियां जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *