राजनीतिराष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव,PM मोदी ने मुलाकात कर दी बधाई

Spread the love

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव,PM मोदी ने मुलाकात कर दी बधाई

दिल्ली।एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। मुर्मू को आजादी के बाद भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त होगा। साथ ही वह पहली ऐसी महिला राष्ट्रपति होंगी, जिन्होंने देश को आजादी मिलने के बाद जन्म लिया है। मुर्मू की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे. सभी ने मुर्मू काे बधाई दी है. देर रात तक देश- विदेश सभी जगहों से उनको बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की।कुल 4754 मत पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू ने प्रथम वरीयता के 2824 मत हासिल किए, जबकि यशवंत सिन्हा को 1,877 मत मिले।53 मत अवैध घोषित किए गए. इसके बाद आधिकारिक तौर पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया।हालांकि तीसरे राउंड में बढ़त के बाद से ही उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *